भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने मचाई तबाही, पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को किया गया ध्वस्त

 भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने मचाई तबाही, पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को किया गया ध्वस्त

भारत की तरफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। भारत ने बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है।



Operation Sindoor: भारत की तरफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। भारत की ओर से किए गए हमलों में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 और रक्षा मिसाइल लांचरों को भारी क्षति पहुंची है। पाकिस्तान को HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम चीन से मिला है।


क्या है HQ-9  एयर डिफेंस सिस्टम

HQ-9  एयर डिफेंस सिस्टम की बात करें तो यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। इसे चाइना प्रिसिजन मशीनरी इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (CPMIEC) ने विकसित किया है। पाकिस्तान ने इस सिस्टम को 2021 में अपनी सेना में शामिल किया था। भारत के राफेल, सुखोई और ब्रह्मोस मिसाइलों जैसे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने चीनी माल पर भरोसा जताया जिसकी कलई अब खुल गई है। वैसे इसकी रेंज 125 से 200 किलोमीटर तक बताई जाती है। यह एक साथ 100 टारगेट्स को ट्रैक करने की क्षमता रखता है।


नई दिल्‍ली :

Operation Sindoor LIVE Updates: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सैन्य हमलों के बारे में राजनीतिक नेताओं को जानकारी देने के लिए आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक में राजनीतिक दलों को ‘ऑपरेशन सिंदूर' के कई पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसमें ऑपरेशन के उद्देश्य,

लक्षित आतंकी ठिकानों, रणनीतिक और सुरक्षा प्रभाव और पाकिस्तान की ओर से किसी भी जवाबी कार्रवाई की स्थिति में भारत की तैयारी शामिल है. ऑपरेशन पर टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि सशस्त्र बलों ने पहलगाम घटना के बाद किसी भी और हमले को रोकने के लिए पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से कार्रवाई की थी. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

(Top 15 Apps) सबसे ज्यादा पैसे देने वाला ऐप |

Tips and Tricks How to Earn Money Online without Investment in Mobile Check Full Details in Hindi 1 of 5 How to Earn Money Online without

पैसिव इनकम आईडिया in Hindi full details businesses tips